सीएम ने नौ नयी सेवाओं का ऑनलाइन उदघाटन किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2015 9:04 AM
विज्ञापन
गुमला : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को राज्य में नौ नयी सेवाओं का ऑनलाइन उदघाटन किया. एम जीओवी वेबसाइट, एम जीओवी मोबाइल एप, मोबाइल जिंगल, एम जीओवी लोगो, मिड डे मील मॉनीटरिंग सर्विस, सीएमडी डीओ लेटर मॉनीटरिंग सर्विस, सीएम एनाउंसमेंट मॉनीटरिंग सर्विस, झार सेवा (इ-डिस्ट्रिक्ट) सर्विस, राइट टू गारंटी ऑफ सर्विस एक्ट (आरटीजीएसए) मॉनीटरिंग […]
विज्ञापन
गुमला : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को राज्य में नौ नयी सेवाओं का ऑनलाइन उदघाटन किया. एम जीओवी वेबसाइट, एम जीओवी मोबाइल एप, मोबाइल जिंगल, एम जीओवी लोगो, मिड डे मील मॉनीटरिंग सर्विस, सीएमडी डीओ लेटर मॉनीटरिंग सर्विस, सीएम एनाउंसमेंट मॉनीटरिंग सर्विस, झार सेवा (इ-डिस्ट्रिक्ट) सर्विस, राइट टू गारंटी ऑफ सर्विस एक्ट (आरटीजीएसए) मॉनीटरिंग सर्विस का ऑनलाइन उदघाटन किया है.
वहीं ऑनलाइन उदघाटन के बाद मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. कहा कि गत तीन माह में राज्य के पदाधिकारियों को दिये गये लक्ष्य को समय पर पूरा कर पदाधिकारियों ने अपनी कार्यक्षमता दिखायी है. जो सराहनीय है. कहा कि इ-डिस्ट्रिक्ट सर्विस का नाम अब से झार सेवा होगा. स्कूलों में चलने वाले मिड डे मील को भी ऑनलाइन कर दिया गया है. इन सभी सर्विसों से आमजनों को काफी सुविधा मिलेगी.
उन्होंने बताया कि 15 सितंबर से आगामी माह 15 अक्तूबर तक मोबाइल गौभ मंथ मनाया जायेगा. वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में डीसी दिनेशचंद्र मिश्र, एसी अशोक कुमार शाह, एसडीओ डॉ नेहा अरोड़ा, डीएसइ सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा, इ-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमर हुडमरे, कार्यपालक दंडाधिकारी मीनाक्षी भगत सहित कई पदाधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










