हनुमान के जन्मोत्सव पर आंजनधाम में

Updated:
विज्ञापन

गुमला : जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहूं लोक उजागर, रामदूत अतुलित बल धामा, अंजनी पुत्र पवनसुत नामा..,के चौपाई और जयश्री राम, हनुमान व माता अंजनी की जयकारे से शनिवार को भगवान हनुमान की जन्मस्थली आंजनधाम गूंज उठा. अवसर था भगवान हनुमान के जन्मोत्सव का. मौके पर आंजनधाम में भव्य मेला लगा. आंजन […]

विज्ञापन
गुमला : जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहूं लोक उजागर, रामदूत अतुलित बल धामा, अंजनी पुत्र पवनसुत नामा..,के चौपाई और जयश्री राम, हनुमान व माता अंजनी की जयकारे से शनिवार को भगवान हनुमान की जन्मस्थली आंजनधाम गूंज उठा. अवसर था भगवान हनुमान के जन्मोत्सव का. मौके पर आंजनधाम में भव्य मेला लगा. आंजन गांव के मंदिर परिसर में सुंदरकांड व भंडारा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा.
हजारों भक्तों ने पहाड़ की चोटी पर स्थित प्राचीन अंजनी गुफा व मंदिर में माथा टेक बल, बुद्धि, विद्या व सुख शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की. हजारों लोगों ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया. इससे पहले श्रीआंजनधाम सेवा समिति रांची द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह सात बजे से ही शुरू हो गया था. सबसे पहले सुंदरकांड हुआ. जहां भक्त पूरे श्रद्धा के साथ भाग लिये. सुंदरकांड के बाद भंडारा हुआ. पंक्ति में बैठ कर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. शाम पांच बजे तक आंजनधाम में भक्तों की भीड़ देखी गयी.
सुदर्शन भगत ने मंदिर में टेका माथा
केंद्रीय मंत्री सह सुदर्शन भगत आंजनधाम पहुंचे. यहां वे मंदिर में पूजा-अर्चना किये. माथा टेक सुख समृद्धि की कामना की. भंडारा में भाग लेकर प्रसाद खाये. श्री भगत लोगों से बात किये.
मौके पर भिखारी भगत, जिप सदस्य हंदु भगत, आशुतोष मिश्र, कौशलेंद्र जमुवार, विपीन सिंह, प्रमोद कुमार, विनेश पासवान, बेचन ठाकुर सहित कई लोग थे. वहीं सुरक्षा में थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ थे.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: आंजनधाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. जगह-जगह जिला बल व सीआरपीएफ के जवान तैनात किये गये थे. सड़क के किनारे झाड़ियों के बीच जवान हर आने-जानेवालों पर नजर रखे हुए थे.
रांची से हजारों भक्त आंजन पहुंचे : रांची से दो हजार से अधिक भक्त आंजनधाम पहुंचे. सुविधा के अनुसार बस, बोलेरो व अन्य गाड़ियों से भक्त यहां आये थे. सभी लोगों ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान के दर्शन किये. कई लोग भगवान के दर्शन के अलावा पिकनिक का भी मजा लिये. पूरा आंजन गांव लोगों से पटा हुआ था. रांची के अलावा जशपुर, सिमडेगा, लोहरदगा, खूंटी, लातेहार जिला के लोग भी पहुंचे.
आंजनधाम सेवा समिति के लोग : भंडारा व सुंदरकांड के सफल आयोजन में प्रेम सरावगी, विष्णु कुमार लाट, वीरेंद्र कुमार वर्मा, निर्भय ओझा, जुगल दरगड़, शंकर विश्वकर्मा, अखिलेश कुमार, अमित तुलसियान, नीरज सरावगी, विनय गोयनका, संजय लोहिया, रवि कुमार, श्याम बाबरी, प्रकाश सरावगी, सौरभ सरावगी, सुरेश बजाज, आलोक कुमार अग्रवाल, तरुण कुमार गोयनका, सुरेश मोदी, सत्यम चौधरी, गौरव खंडेलवाल, विवेक भारती, सौरभ मुरारका, राजेश कुमार, राजीव कुमार गुड्डू, कृष्णा कुमार सोनी, अमित अग्रवाल, बद्रीनाथ पांडेय, मनोज कुमार वर्मा, केदारनाथ पांडेय, सुमन कुमार, शत्रुध्न प्रसाद, अरविंद कुमार, अजय राम, रिंकू राम, शिव बड़ाइक, रमेश ठाकुर, अनुज कुमार महतो, विजय साव, सुनील राम, कृष्णा ठाकुर, सुशील कुमार तिवारी, अमित कुमार साव, विक्की सोनी, उमेश महतो सहित कई लोग थे. वहीं रांची से आये भजन गीत मंडली ने भगवान के भक्तिमय गीत व भजन प्रस्तुत किये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola