ऊर्जानगर में अयोध्या राम मंदिर की तर्ज पर बन रहा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 26 Sep 2025 11:29 PM

विज्ञापन

33 वर्षों से वैष्णव परंपरा के अनुसार आयोजित हो रही पूजा

विज्ञापन

महागामा प्रखंड के ऊर्जानगर में पिछले 33 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम और वैष्णव परंपरा के अनुसार किया जा रहा है. इस वर्ष भी ऊर्जा नगर पूजा समिति ने भव्य तैयारी की है. समिति के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने जानकारी दिया कि 1992 से यह पूजा ईसीएल प्रबंधन के सहयोग से आयोजित की जा रही है. इस वर्ष तीन लाख रुपये की लागत से अयोध्या स्थित राम मंदिर की तर्ज पर 55 फीट ऊंचा भव्य पूजा पंडाल बनाया गया है, जिसमें 8 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. इसके साथ भगवान गणेश, कार्तिकेय, मां लक्ष्मी और सरस्वती की प्रतिमाएं भी रहेंगी. सप्तमी के दिन प्राण-प्रतिष्ठा के साथ पूजा प्रारंभ होगी. अष्टमी, नवमी और दशमी को रात्रि में देवी जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्घाटन राजमहल परियोजना के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एके नायक करेंगे. वहीं, दशमी को राजेंद्र स्टेडियम में रावण वध कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह उपस्थित रहेंगी. रावण वध के लिए पश्चिम बंगाल के बोलपुर से आये कलाकारों द्वारा 25 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी. एकादशी तिथि को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन एनएचएस कॉलोनी स्थित पोखर में किया जाएगा.

मेला में सज रही दुकानें, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

मेला परिसर में 25 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है. हर दुकान में अग्निशमन सिलेंडर रखना अनिवार्य किया गया है. मेला में बच्चों के खेल-खिलौने, श्रृंगार सामग्री समेत सैकड़ों दुकानें सज चुकी है. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षा बल के साथ पूजा समिति के स्वयंसेवक भी तैनात रहेंगे. पूरे आयोजन की भव्यता और भक्ति भाव को लेकर ऊर्जा नगर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्य तैयारियों में दिन-रात जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola