विसर्जन व रावण दहन को लेकर बनी रणनीति, सहोयग करेगी पुलिस
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 26 Sep 2025 11:16 PM
बलबड्डा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
मेहरमा प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा गांव में दुर्गा पूजा समारोह को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को लेकर मंदिर परिसर में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक भागवत भगत ने की, जबकि थाना प्रभारी अमित मार्की की उपस्थिति ने बैठक को प्रशासनिक गंभीरता प्रदान की. बैठक में बलबड्डा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए. इस दौरान ग्रामीण धनंजय सिंह ने दुर्गा पूजा मेला की रूपरेखा विस्तार से प्रस्तुत करते हुए विसर्जन, रावण दहन और गंगा आरती के आयोजन को लेकर संभावित परिस्थितियों और उनके समाधान पर प्रकाश डाला. मेला समिति अध्यक्ष अरुण कुमार राम ने कहा कि जैसे हर वर्ष बलबड्डा में शांतिपूर्वक पूजा संपन्न होती है, इस वर्ष भी सभी को सामूहिक प्रयासों से शांति बनाये रखनी है. पंकज कुमार राणा ने कार्यकर्ताओं को धैर्य बनाये रखने की अपील की. वहीं गनौरी प्रसाद राम ने मेला को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की नैतिक जिम्मेदारी निभाने की बात कही. अशोक कुमार भगत ने पुलिस प्रशासन को भरपूर सहयोग देने का आग्रह किया, जबकि अरुण कुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर आयोजन को अधिक व्यवस्थित बनाने की जरूरत बतायी. विजय कुमार भगत ने यातायात नियंत्रण के लिए वाहनों की बैरिकेडिंग पर विशेष जोर दिया. थाना प्रभारी अमित मार्की ने कहा कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है. किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने महिला पुलिस बल की तैनाती, अग्निशमन वाहन और एम्बुलेंस की उपलब्धता की भी पुष्टि की. मौके पर नयन कुमार, मनोज कुमार सिन्हा, रिक्कू कुमार, पवन मंडल, उपेंद्र सिंह व श्यामाकांत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि सभी वर्गों का सहयोग लेकर इस वर्ष भी बलबड्डा का दुर्गा पूजा मेला एक मिसाल बनेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










