हेलमेट व कागजात नहीं होने पर दी गयी सख्त चेतावनी

Updated at : 08 Sep 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
हेलमेट व कागजात नहीं होने पर दी गयी सख्त चेतावनी

सड़क सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गयी सघन जांच

विज्ञापन

सोमवार को ठाकुरगंगटी थाना परिसर के सामने थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से की गयी. अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों की डिक्की व कागजातों की बारीकी से जांच की गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और वाहन पर दो से अधिक सवारी न बैठायें. नियम उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि बिना वैध कागजात के पाये गये वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही वाहन चालकों को तेज गति से वाहन न चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गयी. हाट-बाजार क्षेत्र में असुरक्षित तरीके से बाइक खड़ी करने वालों को भी सावधान किया गया कि वे अपने वाहन की निगरानी स्वयं करें. थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर निरंतर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola