Giridih News: महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ मां काली को दी विदाई

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 22 Oct 2025 10:14 PM

विज्ञापन

Giridih News: गिरिडीह के मकतपुर स्थित बांग्ला स्कूल परिसर में बुधवार शाम काली पूजा का समापन हुआ. पूजा संपन्न होने के बाद परंपरागत रूप से महिलाओं ने सिंदूर खेला कर मां काली को विदाई दी.

विज्ञापन

बंगाली समुदाय की इस परंपरा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया. शाम में पूजा के बाद महिलाओं ने मां काली की प्रतिमा के समक्ष एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मंगलकामना की.

ढाक की थाप और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा

सिंदूर खेला के बाद श्रद्धालुओं ने मां काली की प्रतिमा का विसर्जन किया. विसर्जन यात्रा के दौरान ढाक की थाप और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा. महिलाएं पारंपरिक परिधान में शामिल हुईं और मां काली को नम आंखों से विदाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola