Giridih News :नीट पेपर लीक व झारखंड के विश्वविद्यालयों में कलस्टर सिस्टम के खिलाफ सड़क जाम
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 29 May 2026 10:12 PM
देश के अति महत्वाकांक्षी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के पेपर लीक व झारखंड के विश्वविद्यालयों में क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ बगोदर में आइसा व इंकलाबी नौजवान (इंनौस) ने जिले में जगह-जगह रोड जाम कर विरोध जताया. इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी.
बगोदर में तीन घंटे सड़क जाम रखा गया. इस दौरान पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा देने, एनटीए को खत्म करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और क्लस्टर सिस्टम को रद्द करने की मांग की गयी. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य के विश्व विद्यालयों में क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ समूचे झारखंड के कोने-कोने में छात्र-नौजवान सड़क पर आंदोलन को मजबूर हैं. राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में क्लस्टर सिस्टम गरीब और वंचित छात्रों को पढ़ाई से मरहूम कर देगी. अगर समय रहते राज्य की हेमंत सरकार इसे वापस नहीं लेती है तो छात्र नौजवान अनिश्चितकालीन आंदोलन को बाध्य होंगे. सभा की अध्यक्षता और संचालन प्रखंड सचिव भोला महतो ने किया.
इनकी रही उपस्थिति
सभा में इंनौस के प्रदेश अध्यक्ष संदीप जायसवाल, परमेश्वर महतो, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह, पूरन कुमार महतो, संतोष रजक, मनोहर माली, खूबलाल महतो, अनूप ठाकुर, हुलास विश्वकर्मा, चुरामनी महतो, कमलदेव सिंह, चंदन शर्मा, त्रिभुवन महतो, बासुदेव विद्यार्थी, राजेश मंडल, अमृत मांझी, राजेंद्र महतो, सुनील वर्मा, कमल देव विश्वकर्मा, उमेश महतो, राज कुमार दास, पंकज महतो, पप्पू कुमार, रूपेश समेत अन्य उपस्थित थे.
तिसरी में इंकलाबी नौजवान सभा के सदस्य सड़क पर उतरे
पेपर लीक समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा (इंनौस) के कार्यकर्ताओं ने तिसरी चौक को जाम कर दिया. नेतृत्व माले नेता जयनारायण यादव, अध्यक्षता इंनौस के प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश यादव व संचालन प्रखंड सचिव रोहित यादव ने किया. जाम के कारण एक घंटे तक तिसरी चौक पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा. प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने, बेरोजगारी दूर करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने तथा युवाओं से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अविलंब मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










