Giridih News :इग्नू अध्ययन केंद्र गिरिडीह कॉलेज में जुलाई 2026 सत्र के लिए नामांकन शुरू
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 29 May 2026 10:26 PM
Giridih News :इग्नू के अध्ययन केंद्र गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में जुलाई 2026 सत्र के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है. इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन व ग्रामीण विकास जैसे विषयों में नामांकन लिया जा रहा है. इसके अलावा स्नातक पाठ्यक्रमों में बीए, बीकॉम, बीटीएस के साथ-साथ डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स भी उपलब्ध हैं.
नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई
अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो बालेंदु शेखर त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित है. उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं. बताया कि अध्ययन केंद्र पर विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक रविवार को कक्षा संचालन की समुचित व्यवस्था की गयी है, ताकि कार्यरत व दूर-दराज के छात्रों को भी अध्ययन में सुविधा मिल सके. इसके साथ ही एक जून 2026 से विभिन्न विषयों की परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं, जो 21 जुलाई 2026 तक संचालित होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










