Giridih News :महेंद्र प्रसाद वर्मा की प्रतिमा का अनावरण

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 19 Nov 2025 9:53 PM

विज्ञापन

Giridih News :प्रखंड क्षेत्र के बुधूडीह चौक पर बुधवार को महेंद्र प्रसाद वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी. इस दौरान यहां उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया गया. लोगों ने उनका प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी.

विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक, भाजपा के प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे समेत उनके परिजनों ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धा-सुमन चढ़ाये. मौके पर प्रो अरुण हाजरा, यदुनंदन पाठक, स्व महेंद्र वर्मा स्मारक समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद मंडल, प्रो परवीन चौधरी, प्रो अर्जुन वर्मा, मनीष कुमार, शिक्षक प्रमोद राम, कृष्णनंदन अग्रवाल, अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, पूर्व मुखिया रूबी देवी, संदीप वर्मा, डॉ शशिभूषण प्रसाद, सांसद के प्रखंड प्रतिनिधि रघुनाथ यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola