Giridih News :आरवाइए का धनवार प्रखंड स्तरीय सम्मेलन संपन्न

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :धनवार के ब्लॉक रोड स्थित मैरेज हॉल में शुक्रवार को इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाइए) का प्रखंड सम्मेलन शुक्रवार को हुआ. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार यादव थे.

विज्ञापन

राजकुमार यादव ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं पर है. इसलिए आप सभी नौजवानों को आगे बढ़-चढ़कर भाग लेना है. आपके सहयोग और भागीदारी से ही भाकपा माले गरीबों, दलितों, कमजोर वर्गों, अल्पसंख्यकों, शोषित पीड़ितों व किसानों को न्याय के लिए लड़कर न्याय दिलाती है. भाजपा और आरएसएस देश को आग में झोंकने की साजिश कर रही है. झारखंड में 1932 का खतियान लागू नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण यहां के लोगों को नौकरी नहीं मिल रही है. ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया जा रहा है, जो भाजपा और बाबूलाल मरांडी की देन है. कहा कि जब जब चुनाव आता है, तब तब आरक्षण को पीछे धकेला जाता है. आदिवासी अपनी संस्कृति को बचाने के लिए लड़ रहे हैं. उन्होंने नौजवानों को देश और राज्य के हालात पर विचार करने की जरूरत बतायी. कहा कि जब से कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी और धनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी चुने गये हैं, तब से ब्लॉक, थाना व अंचल में लूट मची है. कहा कि भाकपा माले के नेता चुनाव के समय में अपना बूथ नहीं देख पाते हैं, जो चिंता का विषय है.

21 सदस्यीय कमेटी गठित

सम्मेलन के दौरान आरवाइए की 21 सदस्यीय प्रखंड स्तरीय कमेटी गठित की गयी. अध्यक्ष मुकेश यादव, सचिव संतोष यादव तथा सदस्य इरफान अली, उमेश दास, नीतीश मोदी, पंकज यादव, सुनील यादव, नीतीश कुमार आदि चुने गये. पर्ववेक्षक सकलदेव यादव थे. रामेश्वर चौधरी, कयूम अंसारी, बाल मुकुंद यादव, रामदेव यादव, शंकर पासवान, पंकज राणा, राहुल कुमार, राजकुमार दास, कैलाश सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola