Giridih News :ताला तोड़कर दो लाख संपत्ति की चोरी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :छोटकी खरगडीहा निवासी दीपक राणा के गेट का ताला तोड़कर चोरों ने शुक्रवार की रात दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. पीड़ित को शनिवार की सुबह घटना की जानकारी हुई.

विज्ञापन

छोटकी खरगडीहा निवासी दीपक राणा के गेट का ताला तोड़कर चोरों ने शुक्रवार की रात दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. पीड़ित को शनिवार की सुबह घटना की जानकारी हुई. दीपक के अनुसार वह सपरिवार खाना खाकर पुराने घर में सोने चला गया. वहीं, उसका भाई रवि राणा नये घर में ही सोया हुआ था. देर रात को चोरों ने गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गया और रवि को कमरे को बाहर से बंद कर दिया. इस दौरान चोरों ने घर में रखे गोदरेज का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, कांसा-पीतल के बर्तन, बक्सा में रखे दस हजार रुपये व नये कपड़े ले गये. रात में उसकी जानकारी नहीं मिली. सुबह में जब रवि की नींद खुली, तो दरवाजा बाहर से बंद पाया. उसने फोन कर पड़ोसी को बुलाया. पड़ोस के लोग दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला. इसके बाद परिजनों को चोरी की जानकारी हुई. दीपक ने बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया. सूचना मिलने पर पुलिस छानबीन के लिए घटनास्थल पर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola