Giridih News: मधुबन में भोमिया जी मंदिर पहुंची शोभायात्रा

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 24 Oct 2025 11:25 PM

विज्ञापन

Giridih News: सुबह से ही पहाड़ के रास्ते भगवान के जयकार से गुंजयमान हो रहे हैं. शुक्रवार को तीर्थयात्री संघ द्वारा सिद्धायतन से विशाल शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

सम्मेदशिखर की पावन धरा मधुबन तीर्थयात्रियों से गुलजार हो उठा है. जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है. साधु संतों के सानिध्य में जैन श्रद्धालु भक्ति भावना में लीन हैं. तीर्थयात्रियों की आवाजाही से मधुबन बाजार में चहल पहल बढ़ गयी है. सुबह से ही पहाड़ के रास्ते भगवान के जयकार से गुंजयमान हो रहे हैं. शुक्रवार को तीर्थयात्री संघ द्वारा सिद्धायतन से विशाल शोभायात्रा निकाली गयी.

गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा सिद्धायतन से निकलकर मधुबन मुख्य मार्ग होते हुए विभिन्न मंदिरों का दर्शन वंदन करते भोमिया जी मंदिर पहुंची. वहां भक्ति भावना के साथ पूजा आराधना की गयी. शोभायात्रा में चमचमाती घोड़े की बग्गी, सुनहरे रथ व धार्मिक भजनों की धुन पर झूमते नाचते श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र बने रहे. शोभायात्रा में आदिवासी परंपरागत नृत्य श्रधालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहा था. गगनभेदी धार्मिक भजन व भगवान के जयकार से मधुबन का माहौल गुंजयमान हो उठा. तीर्थयात्री भक्ति भावना में लीन हैं. इधर मधुबन में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने से बाजार में ही रौनक बढ़ गई है. बाजार में दुकानदारों के भी चेहरे खिल गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola