Giridih News :बगोदर इलाके अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बगोदर समेत आसपास के क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बिजली की स्थिति गंभीर बनी हुई है. 24 घंटे में आठ घंटे भी ठीक से बिजली नहीं मिल रही है. बगोदरडीह शिवाला स्थित पावर सब स्टेशन में आयी तकनीकी खराबी के कारण बगोदर बाजार समेत अटका इलाके में यह स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि दो बजे बगोदरडीह पावर सब स्टेशन में लगे 33 केबी ब्रेकर का वैक्यूम अचानक ब्लास्ट कर गया. इसके बाद बिजली कट गयी थी. स्थानीय बिजली कर्मियों ने मरम्मत कर बिजली चालू की. लेकिन, पुनः गुरुवार की रात फॉल्ट होने के कारण बिजली ठप हो गयी. हालांकि बिजली कर्मी ब्रेकर को दुरुस्त करने में जुटे हुए थे.

पुराने व जर्जर हो गये हैं कई उपकरण

स्थानीय बिजली कर्मियों का कहना है कि बगोदरडीह पावर सब स्टेशन से करीब छह पंचायत में बिजली आपूर्ति की जा रही है. सब स्टेशन में लगे कई संयत्र पुराने और जर्जर हो गये हैं. इन्हें बदलने की आवश्यकता हैं. इन सभी पंचायत में जर्जर तार भी बदलने की जरूरत है. इधर, गोपालडीह में बिजली का पोल जर्जर होकर क्षतिग्रस्त हो गया है. इससे घंटों से बिजली आपूर्ति ठप रही. शुक्रवार को पोल की मरम्मत कर औंरा फीडर से गोपालडीह में बिजली आपूर्ति की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola