Giridih News :14 लाख आंगनबाड़ी केंद्र पर चलेगा पोषण माह : अन्नपूर्णा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :भाजपा के सेवा पखवारा कार्यक्रम के तहत झंडा मैदान में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी लगायी गयी. इसका उद्घाटन केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया. प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन, संघ और संगठन में उनकी भूमिका, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी उपलब्धियां दर्शायी गयी थीं.

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत एक लाख से अधिक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगेंगे, जिसमें नि:शुल्क जांच की जायेगी. पोषण माह की भी शुरुआत की गयी है. एक महीने तक 14 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों में यह कार्यक्रम चलेगा. इस कार्यक्रम में बेहतर पोषण बच्चों को कैसे मिले, इसकी जानकारी दी जाएगी. प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री से जुड़े तमाम पहलू की जानकारी है. इसी कड़ी में पत्रकारों द्वारा कुड़मी समाज के रेल टेका आंदोलन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक आंदोलन है. जिसमें कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं. जनप्रतिनिधि को चाहिए कि वे इस मामले में राज्य सरकार के साथ वार्ता करें. राज्य सरकार भी आगे बढ़कर उनकी समस्या का समाधान करें. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, दिलीप वर्मा, कार्यक्रम संयोजक मुकेश जालान, महेंद्र वर्मा, पूनम प्रकाश, दिनेश यादव, कामेश्वर पासवान, सुरेश मंडल, शालिनी बैसखियार, जयप्रकाश मंडल, वीरेंद्र तिवारी आदि मौजूद थे.

आम जनता की उपस्थिति रही कम

इस प्रदर्शनी कार्यक्रम में आम जनता की उपस्थिति काफी कम रही. पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी से आम जनता को अवगत कराना था, ताकि जनता प्रधानमंत्री के संघर्ष व उपलब्धियों से अवगत हो सके. प्रदर्शनी के दौरान सिर्फ भाजपा के लोग मौजूद थे. हालांकि भाजपाइयों की उपस्थिति भी आशा अनुरूप नहीं रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola