सबसे अधिक गांडेय में हुआ मतदान
Updated at : 21 May 2024 12:35 AM (IST)
विज्ञापन

अन्नपूर्णा देवी व विनोद सिंह सहित 15 प्रत्याशियों के भाग्य इवीएम में कैद
विज्ञापन
कोडरमा.
लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को कोडरमा में मतदान संपन्न हुआ़ संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले छह विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया़ पूरे लोकसभा क्षेत्र में 61. 60 प्रतिशत वोटिंग हुई है़ सबसे ज्यादा मतदान गांडेय विधानसभा क्षेत्र में 66. 45 प्रतिशत हुआ है, जबकि सबसे कम मतदान जमुआ विधानसभा क्षेत्र में 58.57 प्रतिशत हुआ है़ कोडरमा विधानसभा क्षेत्र की बात करें, तो यहां 60.72 प्रतिशत मतदान हुआ है. इसी के साथ केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी और इंडी गठबंधन के तहत भाकपा माले के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह समेत 15 उम्मीदवारों का भाग्य इवीएम में कैद हो गया. कोडरमा में 10.65 लाख महिलाओं सहित 22.05 लाख मतदाता हैं, जिन्होंने 2552 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इधर, चुनाव संपन्न होते ही लोग चुनाव परिणाम को लेकर समीकरणों के साथ आकलन में जुट गये हैं. मतदान के दौरान वोटरों के रुझान ने प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ा दी है. एक ओर लोग जातिगत आंकड़े को लेकर जहां हार-जीत का कयास लगा रहे हैं, वहीं मोदी मैजिक का असर पड़ने की बात भी कही जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




