Giridih News: बगोदर-सरिया रोड के होटल कलशधाम में छापेमारी, 11 युवतियां व आठ युवक धराये
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 14 Oct 2025 11:03 PM
Giridih News: गुप्त सूचना के आधार पर बगोदर-सरिया के अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार गुप्ता और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को बगोदर-सरिया रोड स्थित होटल कलश धाम में छापा मार कर अनैतिक कार्य में संलिप्त 11 युवतियों और आठ युवकों को अलग-अलग कमरों से बरामद किया. सभी को पकड़ कर बगोदर थाना लाया गया.
जानकारी के अनुसार होटल कलश धाम अनैतिक कार्य के लिए कमरों को भाड़े पर देने को लेकर सुर्खियों में था. इसकी सूचना प्रशासनिक महकमा को भी मिली. इस सूचना के आधार पर बगोदर-सरिया अनुमंडल पदाधिकारी और बगोदर- सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने पूरी टीम के साथ होटल में छापामारी की. इस दौरान होटल के विभिन्न कमरों की तलाशी ली गयी. होटल के दूसरे और तीसरे फ्लोर के कमरों को खुलवाया गया, जहां कई कमरों से जोड़े में युवक-युवती को बरामद किया गया. इस दौरान बगोदर पुलिस को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी. पुलिस ने तीसरे फ्लोर के एक कमरे को खुलवाने के लिए खिड़की को तोड़ कर अंदर प्रवेश किया. कमरे के बाथरूम से चार युवतियों को बरामद किया गया. वहीं होटल के संचालक को भी हिरासत में लेकर थाना लाया गया है. इधर, पूरी कार्रवाई के बाद पुलिस ने होटल के अंदर जाने के चारों मुख्य गेट को सील कर दिया है.
थाना प्रभारी समेत कई थे मौजूद
मौके पर बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव, बगोदर सीओ प्रवीण कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार, पुअनि अनुषेक कुमार, पुअनि अंजन कुमार, एएसआइ आनंद कच्छप समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.
अभिभावकों के सक्ष छोड़ा गया :
एसडीएम
लंबे समय से बगोदर- सरिया रोड के कलशधाम में अनैतिक कार्य किये जाने को लेकर सूचना मिल रही थी. सूचना के आधार पर छापामारी की गयी, जिसमें होटल के कई कमरों की छानबीन की गयी. बगोदर पुलिस को कई कमरे से युवक-युवती को बरामद किया गया है. सभी को बगोदर थाना में पीआर बांड पर अभिभावकों के समक्ष पकड़े गये युवक-युवतियों को छोड़ा गया है. – संतोष कुमार गुप्ता, एसडीएम, बगोदर- सरिया
लंबे समय से चल रहा था अनैतिक कार्य
होटल कलशधाम में काफी समय से लंबे समय से अनैतिक कार्य चल रहा था. इसे लेकर छापामारी की गयी है. होटल को चारों तरफ से सील कर दिया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. – -धनंजय कुमार राम, एसडीपीओ
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










