हाजीपुर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला को वापस मिले 92 हजार रुपए

साइबर डीएसपी के साथ पीड़ित महिला
Hajipur News : 1930 हेल्पलाइन की मदद से साइबर ठगी की राशि हुई रिफंड, पुलिस ने दिखाई तत्परता
Hajipur News (अभिषेक शाश्वत) : हाजीपुर साइबर थाना पुलिस ने अनजान लिंक पर क्लिक कर ठगी का शिकार हुई एक महिला को 92,000 रुपए वापस दिलाकर बड़ी राहत पहुंचाई है. रुपए मिलने के बाद महिला ने साइबर पुलिस का धन्यवाद किया. गोरौल थाना क्षेत्र के सोधो कहारटोली निवासी मोहम्मद क्यूम की पुत्री जास्मीन परवीन के व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से लिंक आया. लिंक पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से दो बार में 50 हजार और 42 हजार रुपए, कुल 92 हजार रुपए साइबर ठगों ने उड़ा लिए. जास्मीन ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई.
साइबर पुलिस की बड़ी सफलता
डीएसपी सह साइबर थाना अध्यक्ष चांदनी सुमन ने बताया कि शिकायत मिलते ही साइबर थाना वैशाली ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने संबंधित बैंक और तकनीकी माध्यमों से समन्वय स्थापित कर ठगी गई राशि को होल्ड कराया और लगातार प्रयास के बाद पूरी 92,000 रुपए आवेदक के खाते में रिफंड करा दिए. वैशाली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाना,साइबर थाना को सूचना दें, ताकि समय रहते राशि को सुरक्षित कराया जा सके.
Also Read : महनार में ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










