Giridih News: प्रतिमा विसर्जन के साथ चित्रगुप्त पूजा का समापन

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 24 Oct 2025 11:19 PM

विज्ञापन

Giridih News: गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के साथ चित्रगुप्त पूजा का समापन हो गया. कायस्थ महापरिवार चित्रगुप्त पूजा समिति ने ऑफिसर्स क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया.

विज्ञापन

गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के साथ चित्रगुप्त पूजा का समापन हो गया. कायस्थ महापरिवार चित्रगुप्त पूजा समिति ने ऑफिसर्स क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया. इसमें महापरिवार ने अपने मार्गदर्शक मंडल के पदाधिकारी सह गिरिडीह कोलियरी के सीएमओ डॉ परिमल सिन्हा और डिप्टी माइंस मैनेजर गौरव कुमार शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया.

आने वाले दिनों में बड़े कार्यक्रम पर होगा जोर

डॉ सिन्हा ने कहा कि समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से ही चित्रगुप्त पूजा का सफल आयोजन हो पाता है. पूजा में सभी की एकजुटना खुशनुमा पल होता है. वाले दिनों में वृहद कार्यक्रम पर जोर होगा. गौरव कुमार ने कहा कि आने वाले समय में भी समिति को हमारा अपेक्षित सहयोग प्राप्त होता रहेगा. समिति के सचिव विभूति भूषण ने कहा कि हमारे इन वरिष्ठ और मार्गदर्शक की हौसला अफजाई से ही हमलोग पूजा को सफल बना पाते हैं. सम्मान समारोह के बाद भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन बनियाडीह पंपू तालाब में किया गया. मौके पर शिवशंकर मिश्रा, संजीव कुमार, सूरज सिन्हा, विशाल भूषण, दीपक सिन्हा, अंकित सहाय, धमेंद्र सिन्हा, सक्षम सिन्हा, श्रेयांश, निरुपम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola