Giridih News: विवाहिता के साथ दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 28 Oct 2025 11:47 PM
Giridih News: घटना रविवार दोपहर की है. पीड़िता अपने घर में अकेली थी. इसी दौरान आरोपी युवक ने मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. सोमवार की देर शाम पीड़िता ने घोड़थंभा ओपी में लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी थी.
खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत घोड़थंभा ओपी क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आयी है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के तत्काल बाद गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार घटना रविवार दोपहर की है. पीड़िता अपने घर में अकेली थी. इसी दौरान आरोपी युवक ने मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. सोमवार की देर शाम पीड़िता ने घोड़थंभा ओपी में लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी थी. ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए रातों-रात छापेमारी कर आरोपी टिंकू दास, पिता राजेंद्र दास, निवासी राकेशबाग को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद मंगलवार की सुबह उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










