ePaper

Giridih News : गिरिडीह में दुष्कर्म के आरोपी की जेल में बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत

Updated at : 27 Jun 2024 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : गिरिडीह में दुष्कर्म के आरोपी की जेल में बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत

जेल सुपरिटेंडेंट हिमानी प्रिया ने बताया कि अर्जुन यादव गिरिडीह केंद्रीय कारा में दुष्कर्म के आरोप में बंद था. गुरुवार को अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

गिरिडीह, मृणाल कुमार : गिरिडीह केंद्रीय कारा में बंद एक बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ जाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक बंदी की पहचान भेलवाघाटी के कुशवारब गांव निवासी अर्जुन यादव (38 वर्ष ) के रूप में की गई है. घटना के बाद जेल सुपरिटेंडेंट ने वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बाद आगे की प्रक्रिया में जुट गई है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के कुशवार गावं निवासी अर्जुन यादव नामक युवक पिछले तीन माह से 376 (दुष्कर्म के मामले ) आरोप में जेल में बंद था. गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे अचानक अर्जुन यादव को सांस लेने में दिक्कत हुई जिसके बाद जेल सुपरिटेंडेंट के द्वारा जेल में भी बंदी का इलाज कराया गया. स्थिति गंभीर देखते हुए जेल से अर्जुन यादव को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल के आइसीयू लाया गया जंहा इलाज के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद जेल प्रशासन के द्वारा घटना की जानकारी डीसी-एसपी के साथ एनएचआरसी को दी गयी. घटना के बाद मृतक के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए.

क्या कहा जेल सुपरिटेंडेंट ने

घटना की जानकारी देते हुए जेल सुपरिटेंडेंट हिमानी प्रिया ने बताया कि अर्जुन यादव गिरिडीह केंद्रीय कारा में दुष्कर्म के आरोप में बंद था. गुरुवार की दोपहर उसे अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई, तत्काल जेल में उसका इलाज कराया गया और फिर तबीयत बिगड़ने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया. जंहा उसकी मौत हो गयी. बताया कि मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गयी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Also Read : गिरिडीह : कल्पना सोरेन ने प्रसिद्ध रामकथा वाचक मोरारी बापू का लिया आशीर्वाद, विधायक बनने के बाद पहली बार पहुंचीं हैं गांडेय

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola