Giridih News :आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें : एसडीएम

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 12 Feb 2026 11:17 PM

विज्ञापन

Giridih News :बड़की सरैया नगर पंचायत चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तथा पारदर्शी रूप से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन गंभीर है. गुरुवार को निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता ने बैठक की.

विज्ञापन

फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (एफएसटी), स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी), वीडियो सर्विलांस टीम (वीएसटी) व जांच टीम के साथ मुद्दों पर चर्चा की गयी. निर्वाची पदाधिकारी ने सभी टीमों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाये.

लापरवाही नहीं होगी

बर्दाश

्त

इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव अवधि के दौरान नकद राशि, उपहार, शराब, मादक पदार्थ, साड़ी, कंबल सहित अन्य प्रलोभन सामग्री के वितरण पर कड़ी नजर रखी जाये. आदर्श आचार संहिता का पालन हो, इस पर भी नजर बनाए रखने की बात कही गयी. फ्लाइंग स्क्वॉड को क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं, स्टैटिक सर्विलांस टीम को चेक पोस्टों पर सघन वाहन जांच कर अवैध सामग्री की जब्ती सुनिश्चित करने को कहा गया. सर्विलांस टीम को प्रचार-प्रसार, रैली, जुलूस,जनसभा व रोड शो की वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से करने की बात कही, ताकि किसी भी प्रकार से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की स्थिति में साक्ष्य उपलब्ध हो सके.

निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि बिना अनुमति बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, वाहन, ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. किसी भी शिकायत की स्थिति में जांच टीम द्वारा त्वरित सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई होगी. बैठक में सभी टीमों के पदाधिकारियों व कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, नियमित रिपोर्टिंग करने तथा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola