नींबू पानी और आम पन्ना को दें ब्रेक, इस समर सीजन जरूर ट्राई करें ये 3 यूनिक और कलरफुल ड्रिंक्स

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 10 Jun 2026 1:56 PM

विज्ञापन

गर्मियों के दिनों के लिए रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स AI image

Colourful Summer Drinks: हर बार वही बोरिंग नींबू पानी पीकर ऊब चुके हैं? तो अब कुछ नया और यूनिक ट्राई करने का टाइम आ गया है. इस समर सीजन अपनी पूल पार्टी और वीकेंड ब्रंच को और भी मजेदार बनाने के लिए ट्राई करें ये 3 बेहद खूबसूरत और कलरफुल ड्रिंक्स. दिखने में लाजवाब और बनाने में सुपर आसान, ये कूलर्स आपको चिलचिलाती धूप में तुरंत गजब की फ्रेशनेस देंगे.

विज्ञापन

Colourful Summer Drinks: गर्मियों के इन दिनों में अक्सर हम कुछ ऐसा पीना चाहते हैं, जो सिर्फ हमारे शरीर को ठंडक ही न दे बल्कि पीने के बाद शरीर को एक फ्रेशनेस का भी एहसास कराये. अगर आप भी हर दिन एक ही तरह का वही नींबू पानी या फिर आम पन्ना पीकर ऊब चुके हैं, तो अब आपके लिए समय आ गया है कुछ नया और यूनिक ट्राई करने का. इस समर सीजन अगर आप अपनी पूल पार्टी या फिर वीकेंड ब्रंच को फैमिली के साथ मिलकर और भी ज्यादा मजेदार बनाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं 3 बेहद ही खूसबूरत, कलरफुल और टेस्टी समर ड्रिंक्स. ये ड्रिंक्स सिर्फ दिखने में लाजवाब नहीं होते हैं, बल्कि इन्हें घर पर बनाना भी काफी ज्यादा आसान है. तो चलिए जानते हैं इन ड्रिंक्स को बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

जरूर ट्राई करें ओशन ब्लू मॉकटेल

इस ड्रिंक की सबसे खास बात है कि यह अपनी खूबसूरत नीले रंग की वजह से आपकी पार्टी की जान बन जाएगी. इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे समुद्र की लहरें आपके ग्लास में आकर ठहर गई हों. बच्चों से लेकर बड़ों तक, यह कूल लुक वाला ड्रिंक सबको बहुत पसंद आता है. इसे घर पर ही बनाना काफी ज्यादा आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कांच के गिलास में 4 से 5 पुदीने के पत्ते और नींबू के दो छोटे टुकड़े डालें. अब एक चम्मच की मदद से इन्हें हल्का सा दबाएं ताकि इनका स्वाद बाहर आ सके. इसके बाद ग्लास को बर्फ के टुकड़ों से पूरा भर दें. अब इसमें एक बड़ा चम्मच ब्लू कुराकाओ सिरप डालें, यह आपको बाजार में काफी आसानी से मिल जाएगा. लास्ट में ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस और ठंडी-ठंडी स्प्राइट या सोडा डालें और फिर चम्मच से इसे धीरे से मिलाकर नींबू के टुकड़े से गार्निश करके सर्व करें.

ढलते हुए सूरज की याद दिलाएगा सनसेट मैंगो पपाया पंच

गर्मियों के इन दिनों में आम और पपीते का कॉम्बिनेशन हेल्थ और टेस्ट दोनों के लिए बेहतरीन माना जाता है. इस ड्रिंक का पीला और नारंगी रंग ढलते हुए सूरज की याद दिलाता है. यह ड्रिंक पूरी तरह से गाढ़ा, क्रीमी और नेचुरल होता है. इसे बनाने के लिए आपको एक कप पके हुए आम और आधे कप पके हुए पपीते की जरूरत पड़ती है. इन दोनों ही फलों के टुकड़ों को एक ब्लेंडर में डालें और फिर इसमें स्वाद के अनुसार थोड़ी सी चीनी या शहद, आधा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर और एक चुटकी काला नमक मिलाएं. अब इसमें थोड़ा सा ठंडा पानी और बर्फ डालकर इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें, जब तक कि यह एकदम स्मूद न हो जाए. इसे सुंदर कांच के गिलासों में निकालें और ऊपर से पुदीने की पत्ती रखकर गाढ़ा-गाढ़ा परोसें. यह आपके वीकेंड ब्रंच के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है.

रूबी रेड वॉटरमेलन रिफ्रेशर से पाएं चिलचिलाती धूप में राहत

तरबूज गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है. इसका गहरा लाल रंग और भरपूर मात्रा में पानी होने की वजह से यह आपके शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है. यह ड्रिंक स्वाद में लाइट, मीठा और बेहद फ्रेश होता है, जो चिलचिलाती धूप में राहत देता है. इसके बनाने के लिए सबसे पहले दो कप तरबूज के टुकड़ों के बीज निकाल लें. अब इन्हें मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें और एक छाननी से छानकर इसका प्योर और फ्रेश रस अलग कर लें. अब सर्विंग ग्लास में ढेर सारी बर्फ डालें और फिर इसमें आधा चम्मच चाट मसाला और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इसके बाद इसमें तैयार किया हुआ तरबूज का जूस डालें. अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा प्लेन सोडा भी मिला सकते हैं. ग्लास के किनारे पर तरबूज का एक छोटा त्रिकोणीय टुकड़ा लगाएं और ठंडी-ठंडी ड्रिंक को एन्जॉय करें.

ये भी पढ़ें: छोटी सी बालकनी को बनाएं घर का सबसे खूबसूरत कोना, ये 5 सस्ते आइडियाज देंगे उसे मिनी गार्डन जैसा लुक

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola