महुआ गांधी चौक पर महिला के पर्स से 40 हजार रुपये उड़ाए, एटीएम और आधार कार्ड भी ले उड़े उचक्के

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

थाने पहुंची पीड़िता की तस्वीर

Hajipur News : महुआ थाना क्षेत्र के गांधी चौक पर बुधवार को उचक्कों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके पर्स से 40 हजार रुपये नकद समेत महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिए. घटना की सूचना महुआ थाना को दे दी गई है.

विज्ञापन

महुआ (वैशाली) से दिलीप कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News : महुआ थाना क्षेत्र के गांधी चौक से एक महिला के पर्स से नकदी राशि और कागजातों की चोरी कर ली गई. घटना की सूचना थाना को दी गई है. जानकारी के अनुसार महुआ सिंहराय वार्ड 1 निवासी रानी राय बुधवार की दोपहर एक बजे के करीब गांधी चौक स्थित एक दवा दुकान से दवा खरीदारी कर अपने पुत्र के साथ घर लौट रही थी. इसी दौरान उचक्कों ने महिला के पर्स का चेन खोलकर उसमें रखे गए 40 हजार नकद रूपये, आधार और एटीएम कार्ड के साथ ही अन्य कागजातों से भरे छोटे पर्स की चोरी कर ली.

महिला के उड़े होश, CCTV खंगाल रही पुलिस

महिला के पर्स से पैसे और कागजात की हुई चोरी की जानकारी उस वक्त मिली जब घर जाने के लिय ई रिक्शा पर बैठी तो देखी कि पर्स का चेन खुला हुआ है. इस दौरान कुछ पल के लिय दंग रह गई और रिक्शा चालक को गाड़ी रोकने को बोली तो वह इग्नोर करते हुए आगे बढ़ते रहा. इस दौरान पीड़िता महिला बच्चों के साथ रिक्शा से नीचे कूदकर थाना पहुंच कर घटना की जानकारी दी. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद मामले को गंभीरता से लेते हुए गांधी चौक पर लगी सीसीटीवी कैमरे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Also Read : राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अतिक्रमण पर सख्ती, एनएचएआई ने हटवाईं दर्जनों दुकानें

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन