वैशाली: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में तेजी लाने के निर्देश, लंबित लोन आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

Author Kaif ahmed|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
बैठक करती डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

बैठक करती डीएम व अन्य

वैशाली में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लंबित लोन आवेदनों को जल्द निपटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया है.

विज्ञापन

Hajipur News: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लोन स्वीकृति एवं निष्पादन में तेजी लाने को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में बैंकर्स, विद्युत विभाग और संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित लोन आवेदनों के शीघ्र निपटारे और विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया.

जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश

बैठक में विद्युत विभाग को अधिक से अधिक नए आवेदन प्राप्त करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों से कहा गया कि योजना की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र लाभार्थी इसका लाभ उठा सकें.

लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने को कहा

बैठक के दौरान बैंक प्रतिनिधियों को लंबित लोन मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि आवेदकों को अनावश्यक विलंब का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए सभी लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. साथ ही उपलब्ध डाटा के आधार पर पुराने आवेदनों की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए.

विभागों के समन्वय से मिलेगी सफलता

जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन, विद्युत विभाग और बैंकिंग संस्थानों के बीच निरंतर संवाद एवं बेहतर समन्वय से ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है. उन्होंने कहा कि सभी विभाग जनहित को सर्वोपरि रखते हुए लोन स्वीकृति और योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाया जा सके.


विज्ञापन
Kaif Ahmed

लेखक के बारे में

By Kaif Ahmed

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन