Giridih News: जिले में संचालित अवैध आरा मिलों को बंद करने की मांग
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 28 Oct 2025 11:49 PM
Giridih News: डीसी को लिखे पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि वनों की कटाई पर विभाग मूकदर्शक है. पुराने पेड़ उजड़ रहे हैं, यूकलिप्टस की तस्करी हो रही है, अवैध उत्खनन हो रहे हैं, बालू की तस्करी हो रही है, गांव-गांव में पेड़ों की कटाई करवाई जा रही है.
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश वर्मा ने जिलेभर में चल रहे अवैध आरा मिलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की है. डीसी को लिखे पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि वनों की कटाई पर विभाग मूकदर्शक है. पुराने पेड़ उजड़ रहे हैं, यूकलिप्टस की तस्करी हो रही है, अवैध उत्खनन हो रहे हैं, बालू की तस्करी हो रही है, गांव-गांव में पेड़ों की कटाई करवाई जा रही है. अवैध आरा मिल तो गांवों के पेड़ों को साफ कर रहे हैं. कहा कि वैध आरा मिल जिले में गिने-चुने हैं, पर हर प्रखंड में बीसों आरा मिल चल रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










