Giridih News: देवरी के छठ घाट पर गंगा महाआरती में उमड़ी भीड़

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 28 Oct 2025 11:52 PM

विज्ञापन

Giridih News: छठ महापर्व पर्व के अवसर पर सोमवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद देवरी प्रखंड के चतरो स्थित बड़का छठ घाट पर गंगा महाआरती कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वाराणसी से आए गंगा आरती टीम के द्वारा आचार्य शुभम पांडेय के नेतृत्व में सुमित पांडेय, जयराम पांडेय व शंकर पांडेय के द्वारा गंगा आरती की गयी. जिसमें विधि विधान से गंगा पूजन के साथ गंगा आरती कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसके बाद शंखनाद, गंगा स्तुति, गंगा आरती, शिव तांडव, नाग आरती, मोरपंख, चवर कार्यक्रम किया गया. पुष्पांजलि के साथ आरती का समापन हुआ.

एक घंटे तक चली आरती

गंगा आरती में मुख्य यजमान पंकज राय, कैलाश राय, मंजय साव, अरुण राणा, मनोज राणा, पकंज स्वर्णकार शामिल थे. गंगा आरती के दर्शन के लिए छठ घाट पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. एक घंटे तक चली गंगा आरती में श्रद्धालु भक्तिभाव में डूबे रहे. छठ महोत्सव को सफल बनाने में छठ पूजा समिति के बासुदेव दास, बहादुर साव, बजरंगी साव, महेश्वर प्रसाद बरनवाल, अंबिका प्रसाद बरनवाल, अरुण राणा, प्रकाश हाजरा, लालमणि सिंह, बलराम सिंह, मनोज राणा, उमेश राणा, अजय शर्मा, मंजय साव, निखिल कुमार साव, सागर कुमार, शुभम कुमार, पीयूष कुमार साव, देवव्रत तिवारी, वीरेंद्र विश्वकर्मा आदि अपना योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola