Giridih News :समन्वय बनाकर अपराध पर लगायें लगाम : एसपी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को पपरवाटांड़ कार्यालय में पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार की अध्यक्षता में विशेष क्राइम मीटिंग हुई. बैठक में जिले भर के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थाना और ओपी प्रभारी शामिल रहे.

विज्ञापन

बैठक के दौरान एसपी ने लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने, आर्थिक अपराधों पर रोक लगाने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया. उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों को पकड़ना नहीं है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखना भी प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखी जाये और सभी थाना इसके लिए सक्रिय रहें.

थाना स्तर के मामलों की हुई

समीक्ष

बैठक में थाना स्तर पर चल रहे मामलों की विस्तृत समीक्षा की गयी. एसपी ने अधिकारियों को आदेश दिया कि सभी क्षेत्रीय थाने अपनी सीमाओं में संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखें, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही ना हो. उन्होंने आगामी पर्व-त्योहारों और विशेष अवसरों के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बनाये रखने के निर्देश भी दिये. एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण का काम केवल पुलिस तक सीमित नहीं है. जनता के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना, कानून व्यवस्था बनाये रखना और आपराधिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई करना सभी का साझा कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि समन्वय और सक्रियता के साथ काम करने से ही अपराधों पर कड़ा नियंत्रण संभव है. बैठक में सभी अधिकारियों ने इस दिशा में कदम उठाने की प्रतिबद्धता जतायी. पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, आर्थिक अपराधों पर नजर और आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये.

ये थे उपस्थित : बैठक में एएसपी सुरजीत कुमार, डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद, बगोदर एसडीपीओ धनंजय राम, सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, सिटी डीएसपी नीरज सिंह, डीएसपी 2 कौशर अली, साइबर डीएसपी आबिद खान, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी ज्ञानरंजन कुमार, पचंबा इंस्पेक्टर मंटू कुमार, डुमरी इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार, बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार सिंह, पीरटांड़ थाना प्रभारी दिपेश कुमार, खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, मधुबन थाना प्रभारी संजय कुमार और हरलाडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola