भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में बाइक रैली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 11:16 PM
कोडरमा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में शनिवार को बाइक रैली निकाली गयी. समाजसेवी व भाजपा नेता पवन बिहारी यादव के नेतृत्व में निकली बाइक रैली में जमुआ के विधायक केदार हाजरा भी शामिल थे.
देवरी. कोडरमा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में शनिवार को बाइक रैली निकाली गयी. समाजसेवी व भाजपा नेता पवन बिहारी यादव के नेतृत्व में निकली बाइक रैली में जमुआ के विधायक केदार हाजरा भी शामिल थे. रैली में शामिल भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने देवरी प्रखंड के पश्चिमी छोर के कोदंबरी, किसगो, जमखोखरो, गोलाआहार, कानिकेंद, मानिकबाद, बैरिया, बरवाबाद, मंडरो, चितरोकुरहा, बरवाडीह, रानीडीह आदि गांवों का दौरा कर समर्थन मांगा. विधायक केदार हाजरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्य से भाजपा की लहर चल रही है. कोडरमा में भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी. रैली में मंडल अध्यक्ष अशोक यादव, राजेश गोप, बमशंकर उपाध्याय, सुनील कुमार साव, अशोक यादव, मंतोष उपाध्याय,शिबू यादव, सिकंदर सिंह, सिकंदर यादव, अजय पांडेय, रामजी यादव, रामचंद्र साव, बालमुकुंद राय, बालेश्वर यादव, मकुंददेव सिंह, रिंकू यादव, मनोहर उपाध्याय, हाफिज फकरुद्दीन, एमपी सिंह, कंचन राय आदि लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










