Giridih News :पल्स पोलियो अभियान को लेकर निकली जागरूकता रैली

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :नगर निगम क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिहोडीह ने शनिवार को पल्स पोलियो अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली. विद्यालय परिसर से शुरू हुई यह रैली सिहोडीह के विभिन्न मोहल्लों से गुजरते हुए मेन रोड सिहोडीह तक गयी और वापस विद्यालय लौटी.

विज्ञापन

रैली का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुशीला दास ने किया. रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने दो बूंद जिंदगी की हर बच्चा पोलियो मुक्त बने जैसे नारे लगाकर लोगों को पोलियो के प्रति जागरूक किया. बच्चों की यह उत्साह भरी भागीदारी क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही. प्रधानाध्यापिका ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और बच्चों में पोलियो के प्रति जागरूक करना है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित ना रह जाये. उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है.

रैली सफल बनाने में ये रहे सक्रिय

रैली को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं रीता कुमारी, विजय कुमार गुप्ता, सविता कुमारी, अरविंद कुमार, मीना रानी मंडल, विजय कुमार भारती, कृष्ण कुमार राय, सीताराम रविदास, अनुप कुमार पांडेय व अरविंद कुमार त्रिवेदी का सराहनीय योगदान रहा. सभी शिक्षकों ने रैली में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola