कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने किया नामांकन, ऐसा था माहौल

गिरिडीह समाहरणालय में अन्नपूर्णा देवी ने दाखिल किया नामांकन. फोटो : प्रभात खबर
कोडरमा लोकसभा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह समाहरणालय में अपना नामांकन दाखिल किया. उनके नामांकन में बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए.
Table of Contents
गिरिडीह, मृणाल कुमार : झारखंड की कोडरमा लोकसभा सीट से केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह में नामांकन दाखिल किया. गुरुवार (2 मई) को गिरिडीह समाहरणालय पहुंचकर उन्होंने डीसी सह निर्वाची पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया.
अन्नपूर्णा देवी के नामांकन में शामिल हुए ये लोग
इस दौरान अन्नपूर्णा देवी के साथ मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, जमुआ विधायक केदार हाजरा, कोडरमा विधायक नीरा यादव, पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह, अशोक उपाध्याय, मुकेश जालान समेत कई भाजपा नेता शमिल हुए.
सर्कस मैदान में चुनावी सभा को केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया
उधर, नामांकन के बाद शहर के सर्कस मैदान में चुनावी सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कर्मवीर सिंह समेत कई अन्य नेता शामिल हुए. अन्नपूर्णा देवी के समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था.
कोडरमा लोकसभा सीट पर कब होगी वोटिंग?
कोडरमा लोकसभा सीट पर 20 मई को पांचवें चरण में वोटिंग होनी है. 26 अप्रैल को कोडरमा, चतरा और हजारीबाग लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हुई थी. इसके साथ ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई. भाजपा की उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी ने आज नामांकन किया है. राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर कई बार विधायक रह चुकीं अन्नपूर्णा देवी अब भाजपा में हैं. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पाला बदला था और भाजपा के टिकट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी.
पीएम मोदी कैबिनेट में शिक्षा राज्यमंत्री हैं अन्नपूर्णा देवी
बड़े अंतर जीत दर्ज करने के बाद नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में अन्नपूर्णा देवी को मंत्री बनाया गया. वह केंद्र में शिक्षा राज्यमंत्री हैं. वह लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमा रहीं हैं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि उन्होंने अपने क्षेत्र में जो विकास कार्य किए हैं, उसको देखते हुए क्षेत्र की जनता एक बार फिर उनको जरूर मौका देगी. वह लोकसभा का चुनाव जीतेंगी और भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार केंद्र में सत्ता में आएगी.
Also Read : मोदी सरकार में देश आगे बढ़ रहा है : अन्नपूर्णा देवी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




