Giridih News :बारासोली में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल हुईं अन्नपूर्णा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शनिवार को बारासोली में आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिन तक पूरे देश में सेवा पखवारा मनाया जा रहा है. इस अवधि में कार्यक्रम के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास चल रहा है.

विज्ञापन

बताया कि सेवा पखवारा की शुरुआत पीएम ने मध्यप्रदेश से की. उस दिन पूरे देश में एक लाख से अधिक स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम मुख्य रूप से महिलाओं पर केंद्रित था. बताया पीएम के जन्मदिन के मौके पर युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. वहीं, दूसरे दिन एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया. दिव्यांग जनों के बीच उपकरणों का वितरण किया गया.

स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम से देशवासियों को जोड़ा जा रहा है

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम से देशवासियों को जोड़ा जा रहा है. इस तरह के कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहती है. कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण को संतुलित करने का भी प्रयास चल रहा है. हर जगह प्रदूषण का मार देखने को मिल रही है. आने वाले भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को संतुलित रखना है. पेड़ को सिर्फ लगाना ही नहीं है, बल्कि उसे बचाना भी है. मौके पर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, मंडल अध्यक्ष सौरभ सागर मिश्रा, रघुनंदन कुश्वाहा, दिनेश यादव, जयप्रकाश मंडल, सांसद प्रतिनिधि शिवपूजन राम, दिलीप वर्मा, रामप्रसाद यादव, मनीष कुमार, हेमराज साव, तारकेश्वर वर्मा, सुरेश साव, मुखिया राजेंद्र प्रसाद वर्मा, देवेंद्र यादव, संदीप गुप्ता, शंकर तिवारी, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुधीर शर्मा सहित कई अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola