Gidih News :विद्यार्थी परिषद ने मनायी वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की जयंती
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 19 Nov 2025 9:58 PM
Giridih News :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह नगर इकाई ने बुधवार को वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मी बाई के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके अदम्य साहस, बलिदान और शौर्य को नमन किया.
कार्यक्रम में नगर मंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख वीरांगना थीं. उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ निर्णायक भूमिका निभायी. कहा कि रानी लक्ष्मी बाई ने अपने साहस और नेतृत्व क्षमता से अंग्रेजों को कड़ी चुनौती दी और राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. मौके पर गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई नारी शक्ति का सर्वोत्तम प्रतीक है.
आज की पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत
उनकी जीवनी से आज की पीढ़ी को देशभक्ति, साहस और नेतृत्व की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को उनके मूल्यों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए. एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मी बाई के जीवन यात्रा और संघर्षों को याद करते हुए समाज में नारी सशक्तिकरण और जागरूकता का संदेश दिया. कार्यक्रम में जिला प्रमुख राजकुमार वर्मा, नगर उपाध्यक्ष आदित्य बेसरा, रोहित बर्नवाल, नगर सह मंत्री सदानंद राय, विवेक कुमार, शुभम तांती, सचिन, राकेश कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










