दूसरे दिन भी गुलजार रहे पिकनिक स्पॉट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2017 8:35 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : नव वर्ष के दूसरे दिन सोमवार को भी जिले भर के पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे. खंडोली, वाटर फॉल, पारसनाथ आदि क्षेत्रों में काफी संख्या में लोग पहुंचे. सबसे ज्यादा भीड़ खंडोली में ही देखने को मिली. यहां सुबह से ही शहरी क्षेत्र के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का जुटान होने लगा था. […]
विज्ञापन
गिरिडीह : नव वर्ष के दूसरे दिन सोमवार को भी जिले भर के पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे. खंडोली, वाटर फॉल, पारसनाथ आदि क्षेत्रों में काफी संख्या में लोग पहुंचे. सबसे ज्यादा भीड़ खंडोली में ही देखने को मिली. यहां सुबह से ही शहरी क्षेत्र के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का जुटान होने लगा था. वहीं डैम में नौका बिहार करने के लिये पर्यटकों की ज्यादा भीड़ देखी गयी. नौका बिहार करते हुए काफी संख्या में दूसरी जनवरी को भी लोगों की भीड़ देखने को मिला.
उसरी फॉल में भी पर्यटकों की भीड़ रह. यहां जनवरी माह के अंतिम दिन तक पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है. यहां कलकल करती झरना और हरि-भरी वादियों के देखने के लिये जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचते है. वहीं यह पर्यटक स्थल राज्य के अन्य जिलों के लोगों को भी खूब भाता है यही कारण है कि यहां जनवरी माह के अंत तक काफी संख्या में पर्यटक पिकनिक मनाने के लिये पहुंचते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










