Giridih News :जमुआ में आजसू पार्टी ने निकाला प्रतिवाद मार्च
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जमुआ क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, भ्रष्टाचार और पुलिसिया कार्यशैली के विरोध में गुरुवार को आजसू पार्टी ने प्रदर्शन किया. पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष शंकर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमुआ थाना में पदस्थापित एसआई रोहित सिंह के विरुद्ध प्रतिवाद मार्च निकाला और जमुआ चौक पर सभा की.
विज्ञापन
जिला कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि यहां भू-माफियाओं का बोलबाला है. किसान अपनी जमीन बचाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन पुलिस इन माफियाओं को खुला संरक्षण दे रही है. क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ गयी हैं. इससे आमलोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है. विशेषकर कांड संख्या 298/23 के आरोपितों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की विफलता को दर्शाता है.
आपूर्ति विभाग पर भी निकाला भड़ास
आजसू नेताओं ने केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि ब्लॉक प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर भड़ास निकाला. कहा कि आपूर्ति कार्यालय भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है. आरोप लगाया कि 67,420 क्विंटल अतिरिक्त राशन का कोई हिसाब नहीं है. पार्टी के केंद्रीय सचिव दिनेश राणा ने कहा कि जमुआ में पिछले तीन माह से गैस की कालाबाजारी की जा रही है. केवाइसी के नाम पर गरीब उपभोक्ताओं से 200 से 500 रुपये की वसूली की जा रही है. जमुआ सीएचसी में चिकित्सकों की कमी है. मरीजों को इलाज के भटकना पड़ रहा है. आजसू प्रखंड अध्यक्ष पप्पू खान, अशोक कुमार, रीता देवी, अर्जुन दास, पिंकी देवी, जंयती देवी, सपना देवी, मुन्नी देवी, राजेन्द्र राम, नकुल पासवान आदि ने अपने विचार रखे11 सूत्री मांग पत्र सौंपा
मार्च के समापन पर पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा. इसमें कहा गया कि यदि एसआई रोहित सिंह की कार्यशैली में सुधार नहीं हुई और भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा, तो उग्र आंदोलन किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










