गिरिडीह में इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी मरीज की तबीयत, मौत के बाद क्लीनिक में परिजनों का हंगामा 

Updated:
विज्ञापन

क्लीनिक के बाहर लोगों की भीड़

Giridih Patient Death: झारखंड जिले के गिरिडीह जिले में इलाज के बाद मरीज की मौत का मामला सामने आया है. परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

गिरिडीह से बिनोद शर्मा की रिपोर्ट

Giridih Patient Death: गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मुहल्ला स्थित डॉ एन के सिन्हा (फिजियोथेरेपी) क्लीनिक में इलाज कराने आए एक मरीज की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने क्लीनिक में जमकर हंगामा किया. मृतक की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के 28 नंबर निवासी राजकुमार पासवान के रूप में हुई है. 

दर्द के इलाज के लिए पहुंचा था मरीज 

परिजनों के अनुसार राजकुमार पासवान कंधे के दर्द की शिकायत लेकर रविवार सुबह करीब 11 बजे क्लीनिक पहुंचा था. वहां डॉक्टर द्वारा उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजनों का कहना है कि इंजेक्शन लगने के बाद राजकुमार की तबीयत लगातार खराब होती गई. उन्हें राहत नहीं मिली और सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई. 

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच जारी 

घटना से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग मंगलवार को क्लीनिक पहुंच गए. उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए क्लीनिक परिसर में हंगामा किया. सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. डॉक्टर पर लगाए गए लापरवाही के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. जांच पूरी होने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: तारा शाहदेव मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रकीबुल को राहत नहीं, हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज

यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग मामले में भाई को आजीवन कारावास, साक्ष्य छिपाने के दोषी पिता को तीन साल की सजा

यह भी पढ़ें: धनबाद के गोल्डन वेडिंग पैलेस पर चलेगा निगम का बुल्डोजर, 15 दिन का मिला अल्टीमेटम

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola