सीएचसी गावां में ध्वजारोहण के दौरान अव्यवस्था, तिरंगा नीचे गिरने का वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

ध्वजारोहण के दौरान नीचे गिरा तिरंगा  | Prabhat Khabar Network

गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान अफरातफरी मच गई. ध्वजदंड की रस्सी में आई खराबी के चलते राष्ट्रीय ध्वज नीचे गिर गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में ध्वजारोहण के दौरान अव्यवस्था का मामला सामने आया. कार्यक्रम से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ध्वजारोहण की तैयारियों और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

जानकारी के अनुसार, सीएचसी परिसर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद आलम द्वारा ध्वजारोहण किया जा रहा था. इस दौरान ध्वज निर्धारित तरीके से नहीं खुल सका. इसके बाद एक व्यक्ति ध्वजदंड पर चढ़कर तिरंगा खोलने का प्रयास करता नजर आया. प्रयास सफल नहीं होने पर ध्वजदंड को नीचे लाकर व्यवस्था दुरुस्त करने की कोशिश की गयी.

दोबारा व्यवस्था के दौरान नीचे गिरा तिरंगा

इसी दौरान राष्ट्रीय ध्वज नीचे गिर गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल तिरंगे को संभाला. इसके बाद ध्वज को व्यवस्थित कर दोबारा फहराया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया.

तैयारियों पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाये. लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ध्वजारोहण से पहले ध्वजदंड, रस्सी और ध्वज को फहराने की पूरी व्यवस्था की जांच कर लेनी चाहिए थी. इससे ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था. हालांकि, घटना के संबंध में सीएचसी प्रबंधन की ओर से तत्काल कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है.


विज्ञापन
Binod Pandey

लेखक के बारे में

By Binod Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola