नाबालिग को लेकर फरार युवक हजारीबाग से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को जेल भेजती पुलिस | Prabhat Khabar Network

पुलिस ने हजारीबाग से एक युवक को अपने जीजा की चचेरी नाबालिग बहन को भगा ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है.

विज्ञापन

अपने जीजा की चचेरी बहन नाबालिग को लेकर फरार होने के आरोप में बेंगाबाद पुलिस ने रविवार को हजारीबाग से एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वहीं, नाबालिग को सकुशल बरामद कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मामला तेलोनारी पंचायत के एक गांव का है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जाता है कि हजारीबाग निवासी गौतम गोस्वामी की बहन तेलोनारी पंचायत के एक गांव में रहती है. गौतम का अपनी बहन के ससुराल में आना-जाना था. इसी दौरान उसकी मुलाकात अपने जीजा की नाबालिग चचेरी बहन से हुई. आरोप है कि युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा लिया. दोनों के बीच करीब ढाई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

13 अगस्त को घर से निकली थी नाबालिग

बताया गया कि 13 अगस्त को दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई. इसके बाद नाबालिग घर से निकलकर डुमरी पहुंची, जहां गौतम गोस्वामी पहले से इंतजार कर रहा था. इसके बाद वह नाबालिग को अपने साथ हजारीबाग ले गया.

नाबालिग के घर से गायब होने के बाद परिजनों ने बेंगाबाद थाना में शिकायत दर्ज करायी और गौतम गोस्वामी को आरोपी बनाया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की.

हजारीबाग से दोनों को किया बरामद

मामला दर्ज होने के बाद बेंगाबाद पुलिस ने जांच तेज की. पुलिस टीम रविवार को हजारीबाग स्थित गौतम गोस्वामी के घर पहुंची, जहां से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया. इसके बाद दोनों को बेंगाबाद थाना लाया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola