चार बच्चों की मां पांच दिनों से लापता, पति ने थाने में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

AI Image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधवाडीह पंचायत के एक गांव से चार बच्चों की मां के पांच दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है. महिला के घर नहीं लौटने से उसके पति और बच्चे बेहद परेशान हैं. पति ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

मधवाडीह पंचायत के एक गांव से चार बच्चों की मां के पांच दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है. महिला के घर नहीं लौटने से उसके पति और बच्चे परेशान हैं. पति ने शनिवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पत्नी की खोजबीन करने और मामले में आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

दिये गये आवेदन के अनुसार महिला का पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है. 11 अगस्त को उसकी पत्नी ने घर के लिए आवश्यक सामान खरीदने के लिए एक हजार रुपये की मांग की थी. पति ने उसके मोबाइल पर एक हजार रुपये भेज दिये. इसके बाद उसी दिन शाम में पति को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी घर से गायब है.

अपने स्तर पर की खोजबीन, नहीं मिला सुराग

महिला के अचानक घर से गायब होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. महिला के वापस नहीं लौटने से उसके चार बच्चे भी परेशान हैं. काफी खोजबीन के बाद पति ने शनिवार को बेंगाबाद थाना पहुंचकर आवेदन दिया. पति ने आशंका जतायी है कि उसकी पत्नी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ घर से चली गयी है.

पुलिस ने शुरू की छानबीन

आवेदन मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस महिला के मोबाइल नंबर और अन्य संभावित माध्यमों से उसकी जानकारी जुटाने में लगी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही महिला के लापता होने के कारणों और उसके वर्तमान ठिकाने का पता चल सकेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola