चंदन मोदी पर हमले के विरोध में भाजपा का आक्रोश मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Updated:
विज्ञापन

भाजपा के द्वारा निकाला गया आक्रोश मार्च | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिरनी प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता चंदन मोदी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में जोरदार आक्रोश मार्च निकाला. कार्यकर्ताओं ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. इस घटना को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.

विज्ञापन

बिरनी प्रखंड के कपिलो निवासी व बगोदर विधायक नागेंद्र महतो के करीबी चंदन मोदी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला. आक्रोशित कार्यकर्ता जमा दो उच्च विद्यालय, पलौंजिया से मार्च निकालते हुए बिरनी थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिराजपुर मोड़ पहुंचे. यहां मार्च नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया. कार्यकर्ताओं ने चंदन मोदी पर हमला करने के आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की.

विज्ञापन

मार्च में भाजपा जिला मंत्री लक्ष्मण दास, सांसद प्रतिनिधि तुलसी यादव, देवनाथ राणा, प्रेमचंद वर्मा, रामकृष्ण वर्मा, रामाशीष राय, प्रखंड अध्यक्ष राजदेव साव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल हुए.

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंदन मोदी पर शुक्रवार रात हमला किया गया था, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट लगी है. इलाज के लिए उन्हें धनबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. भाजपा नेताओं ने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

प्रतिवाद मार्च को बताया राजनीतिक

इधर, कुछ लोगों ने भाजपा के प्रतिवाद मार्च को राजनीतिक करार दिया. उनका कहना है कि घटना शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे की है और शनिवार रात करीब आठ बजे बिरनी थाना में आवेदन दिया गया. लोगों ने सवाल उठाया कि आवेदन के कुछ ही समय बाद थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश मार्च क्यों निकाला गया. आरोप लगाया गया कि कुछ भाजपा नेता थाना प्रभारी पर राजनीतिक दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं.

पुलिस बोली- कानून के तहत होगी कार्रवाई

बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन करने का अधिकार सभी को है. पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि दोषियों की हर हाल में गिरफ्तारी की जायेगी. गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में न्यायालय से आदेश लेकर आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाने और आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola