भवन निर्माण में अनियमितता के आरोप पर ग्रामीणों का हंगामा, दूसरी मंजिल की ढलाई रोकी

Updated:
विज्ञापन

विरोध जताते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अहिल्यापुर के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में भवन निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया. ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर दूसरी मंजिल की ढलाई का काम रुकवा दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर निर्माण कार्य पुनः शुरू करवाया.

विज्ञापन

प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय अहिल्यापुर में भवन निर्माण में अनियमितता के आरोप को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया और दूसरी मंजिल की ढलाई का काम रोक दिया. ग्रामीणों के विरोध की सूचना मिलने पर अहिल्यापुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया. इसके बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया गया.

विज्ञापन

निर्माण कार्य में अनियमितता का लगाया आरोप

जानकारी के अनुसार, अहिल्यापुर गांव स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर ग्रामीण पहले से ही सवाल उठाते रहे हैं. ग्रामीणों ने अप्रैल माह में उपायुक्त को आवेदन देकर निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया था. शिकायत के बाद एक टीम ने मौके पर पहुंचकर भवन निर्माण कार्य की जांच भी की थी.

दूसरी मंजिल की ढलाई को लेकर फिर हुआ विरोध

कुछ दिन पूर्व संवेदक द्वारा भवन की दूसरी मंजिल की ढलाई शुरू करने की तैयारी की गयी थी. उस समय भी ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए काम रोक दिया था. रविवार को संवेदक ने दोबारा दूसरी मंजिल की ढलाई का काम शुरू किया. इसकी जानकारी मिलने पर कुछ ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंचे और काम रोकने की मांग करने लगे.

पुलिस ने समझाकर कराया काम शुरू

ग्रामीणों के विरोध की सूचना पर अहिल्यापुर थाना प्रभारी एनुल हक खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी आपत्तियां सुनीं और उन्हें समझाकर शांत कराया. इसके बाद भवन की ढलाई का काम शुरू कराया गया.

मौके पर प्रबंध समिति की अध्यक्ष तनुजा देवी, उपाध्यक्ष किरण कुमारी, ग्रामीण राजदीप कुमार, जितेंद्र हाजरा, सुरेंद्र रवानी, मिथुन हाजरा, पप्पू साव, प्रसाद रवानी, सुनील हाजरा, पिंकू हाजरा, पिंकू गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

इधर, विभाग के कार्यपालक अभियंता पुष्कर राज ने कहा कि भवन का निर्माण प्राक्कलन के अनुसार कराया जा रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola