Giridih News :डुमरी प्रखंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

Giridih News :डुमरी प्रखंड क्षेत्र में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया. अभियान के पहले दिन वनांचल चौक, बेरमो मोड़, पुराना जीटी रोड के आसपास सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया.
अभियान का नेतृत्व सीओ शशिभूषण वर्मा कर रहे थे. डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे. प्रशासन की सख्ती के बाद कई लोगों ने स्वयं ही अपनी अस्थायी दुकानें, ठेले और गुमटियां हटानी शुरू कर दी है. हालांकि कई अतिक्रमणकारी अब भी सड़क किनारे दुकान और रेलिंग लगाकर सरकारी जमीन पर कब्जा किये हुये हैं. सीओ ने ऐसे लोगों को जल्द अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन जबरन हटा देगा. अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर लगे ठेले, खोमचे, फास्ट फूड और सब्जी विक्रेताओं को हटाकर सड़क को साफ करवाया गया.
अतिक्रमण के कारण लोगों को होती है
परेशानी
प्रशासन का कहना है कि सड़क के अतिक्रमण के कारण आम लोगों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. आयेदिन दुर्घटनाएं हो रही थीं. मालूम रहे कि आठ मई को इसरी बाजार में हुए भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. इसी के तहत अब अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










