Giridih News :जमीन विवाद मारपीट में महिला की मौत मामले में सात पर हत्या का केस

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :जमीन विवाद मारपीट में महिला की मौत मामले में सात पर हत्या का केस

Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र के सुंदरटांड़ गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत के मामले में पचंबा पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में सात को आरोपित किया है. इनमें प्रवीण यादव, कैलेंडर खान, विनोद राम, किशुन यादव, सहदेव यादव, मितन यादव व राहुल यादव शामिल हैं. प्राथमिकी मृतका पोथवा देवी के पुत्र गिरधारी यादव की शिकायत पर की गयी है.

बुधवार की शाम हुई थी घटना

कहा गया है कि बुधवार की शाम जमीन विवाद को लेकर आरोपित पक्ष एकजुट होकर लाठी, फरसा और रॉड से हमला कर दिया. मारपीट कर उसकी मां गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. बाद में उनकी मौत हो गई. घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों और महिलाओं के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह ले जाया गया था. बताया है की जमीन विवाद को लेकर पूर्व में भी नामजद आरोपित जान से मारने की धमकी दे चुके थे. इसकी शिकायत पचंबा थाना में पहले भी की गयी थी.

आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज, की जा रही है पूछताछ : थाना प्रभारी

पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृतका के बेटे की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. सात लोगों को आरोपित किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. फिलहाल कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ और जांच के बाद पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होने पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola