सेवा अधिकार के लिए प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2017 8:34 AM
प्रखर नागरिक मंच के बैनर तले आंदोलन बेंगाबाद : प्रखर नागरिक मंच (प्रनामं)संस्था के बैनर तले सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया. संस्था के दिवाकर सोनार ने कहा कि आज भी प्रखंड के गरीबों को सेवा अधिकार अधिनियम का लाभ नहीं मिल रहा है. छोटे-छोटे कामों के लिए प्रखंड […]
प्रखर नागरिक मंच के बैनर तले आंदोलन
बेंगाबाद : प्रखर नागरिक मंच (प्रनामं)संस्था के बैनर तले सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया. संस्था के दिवाकर सोनार ने कहा कि आज भी प्रखंड के गरीबों को सेवा अधिकार अधिनियम का लाभ नहीं मिल रहा है. छोटे-छोटे कामों के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर काटना पड़ता है.
दाखिल खारिज, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन आदि के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कहा कि अब अधिकारी मनमानी नहीं कर पायेंगें. सेवा अधिकार अधिनियम के तहत लोग संबंधित विभाग में आवेदन करें और उसकी रिसिविंग लें. रिसिविंग के बाद कोई भी अधिकारी मनमानी नहीं कर सकते हैं. कहा कि निर्धारित अवधि पर काम नहीं होता है तो इसके लिए जुर्माना भी वसूले जाने का प्रावधान है. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने दाखिल खारिज, पेंशन, राशन कार्ड आदि से संबंधित आवेदन देकर पावती भी प्राप्त किया. मौके पर रंजीत कुमार साव, चंदु कुमार, मो इमत्याज, मो नईम अंसारी, मोहनी देवी, सीवा दास, बासदेव महतो सहित कई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










