ललमटिया घटना के दोषियों पर कार्रवाई हो : शिबू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2017 2:17 AM

विज्ञापन

बोले झामुमो सुप्रीमाे : भाजपा सरकार में धरातल पर दिख नहीं रहा काम कॉरपोरेट घरानों की मदद के लिए सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन गिरिडीह : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने राजमहल ओपेनकास्ट परियोजना की ललमटिया खदान में घटित घटना को लेकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही मृतक के […]

विज्ञापन

बोले झामुमो सुप्रीमाे : भाजपा सरकार में धरातल पर दिख नहीं रहा काम

कॉरपोरेट घरानों की मदद के लिए सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन
गिरिडीह : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने राजमहल ओपेनकास्ट परियोजना की ललमटिया खदान में घटित घटना को लेकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही मृतक के परिजनों को उचित सरकारी मुआवजा व नौकरी देने की वकालत की है. शनिवार को परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री सोरेन ने उक्त घटना के पीछे प्रबंधन को जिम्मेवार ठहराया है. वह शनिवार को झलकडीहा में पूर्व विधायक स्व. सालखन सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेकर बोकारो लौटने के क्रम में कुछ देर के लिए गिरिडीह परिसदन में रुके थे. कहा कि जिस कंपनी को वहां की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी उस कंपनी ने उत्खनन कार्य में लापरवाही बरती है.
यह घटना प्रबंधकीय लापरवाही को उजागर करता है. रघुवर सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा है. सिर्फ घोषणाएं की जा रही हैं. जनता को दिवास्वप्न दिखाया जा रहा है. आज भी गरीब वर्ग विकास से दूर हैं. गांवों का विकास नहीं हो पा रहा है. भाजपा सरकार ने कॉरपोरेट घरानों की मदद और गरीबों की जमीन लूटने के लिए सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन किया है. गरीबों की जमीन को लूटने के लिए सरकार ने इस एक्ट में संशोधन किया है. इसे लेकर सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जायेगी. इस मौके पर पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने झारखंड सरकार की जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा प्रबंध के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है. सरकार के पास तकनीकी जानकारों की टीम नहीं है. ललमटिया हादसे में भी आसनसोल से एनडीआरएफ की टीम पहुंची है. श्री भट्टाचार्य ने उक्त हादसे में कोलयरी प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. मौके पर झामुमो व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंकज कुमार ताह आदि मौजूद थे.
गिरिडीह परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola