पोशाक से वंचित हैं 113 मर्जर स्कूल के बच्चे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2016 7:59 AM

विज्ञापन

पोशाक मद में 15.7 करोड़ की राशि रिलीज गिरिडीह. पोशाक मद में 15 करोड 7 लाख 79 हजार 600 रुपये की राशि रिलीज होने के बाद भी जिले के 113 मर्जर स्कूल के बच्चों को पोशाक नहीं मिल सकी है. हालांकि जिले के 3313 स्कूल के बच्चे को पोशाक उपलब्ध करायी जा रही है. विभाग […]

विज्ञापन

पोशाक मद में 15.7 करोड़ की राशि रिलीज

गिरिडीह. पोशाक मद में 15 करोड 7 लाख 79 हजार 600 रुपये की राशि रिलीज होने के बाद भी जिले के 113 मर्जर स्कूल के बच्चों को पोशाक नहीं मिल सकी है. हालांकि जिले के 3313 स्कूल के बच्चे को पोशाक उपलब्ध करायी जा रही है. विभाग ने पोशाक के मद में प्रखंडवार राशि विद्यालय प्रबंधंन समिति को उपलब्ध करा दी है. यह राशि विभिन्न बैंक के माध्यम से एसएमसी के खाते में भेज दिया गया है. इस राशि से प्रति छात्र-छात्राएं चार सौ रूपये की दर से दो सेट पोशाक खरीदनी है और पूरे जिले में तीन लाख 76 हजार 949 बच्चों को पोशाक देने के लिए राशि दी गयी है.

प्रखंडवार भेजा गया है आवंटन : सर्वशिक्षा अभियान की ओर से बच्चों को पोशाक उपलब्ध कराने की ओर से प्रखंडवार राशि भेजी गयी है. इसके तहत बगोदर प्रखंड को 64,68,400, बेंगाबाद को 1,02,48,800, बिरनी प्रखंड को 1,03,74,400, देवरी प्रखंड को 1,38,23,200, धनवार प्रखंड को 1,43,31,200, डुमरी प्रखंड को 1,30,87,200, गांडेय प्रखंड को 1,37,99,600, गांवा प्रखंड को 90,20,000, गिरिडीह प्रखंड को 1,81,60,000, जमुआ प्रखंड को 1,63,75,600, पीरटांड प्रखंड को 92,78,800, सरिया प्रखंड को 75,34,000, तिसरी को 82,72,400 रूपये दी गयी है. इस राशि से गुणवत्ता युक्त पोशाक खरीदने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola