सरकार की उपलब्धियां जनता को बतायेंगे कार्यकर्ता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2016 6:00 AM

विज्ञापन

देवरी : भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक शुक्रवार को देवरी में हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बनारस सिंह, रतन तिवारी व बालेश्वर राय ने संयुक्त रूप से की. राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में राज्य में हुए विकास का प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया. इसके तहत 26-27 व 28 दिसंबर को देवरी प्रखंड […]

विज्ञापन

देवरी : भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक शुक्रवार को देवरी में हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बनारस सिंह, रतन तिवारी व बालेश्वर राय ने संयुक्त रूप से की. राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में राज्य में हुए विकास का प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया. इसके तहत 26-27 व 28 दिसंबर को देवरी प्रखंड के तीनों मंडल में सभा के माध्यम से सरकार की विकास कार्य को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. विधायक केदार हाजरा ने कहा कि पार्टी के नेता व विधायक राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में जनता को सरकार की उपलब्धियों से अवगत करायेंगे. बैठक में जिला उपाध्यक्ष महादेव दुबे, बीस सूत्री अध्यक्ष सुरेश हाजरा, सांसद प्रतिनिधि बिजयनन्दन तिवारी, बीरेंद्र तिवारी, मुखिया दीपक कुमार तिवारी, कृष्ण मुरारी तिवारी, बसंत पांडेय, बिपिन गिरी, मनोज राम, गजेंद्र राणा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola