आज के बच्चे ही कल नयी खोज करेंगे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2016 5:59 AM

विज्ञापन

एनआर इंटरनेशनल. विज्ञान प्रदर्शनी में नौनिहालों ने दिखायी प्रतिभा, बोले एसडीपीओ विज्ञान प्रदर्शनियां या सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में निहित रचनाशीलता के लिए वाजिब माहौल प्रदान करते हैं. नवाचारी प्रतिभा को निखारने में ऐसे आयोजनों की भूमिका अहम है. एनआर इंटरनेशनल स्कूल, राजधनवार में शनिवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में नौनिहालों के प्रदर्श के बीच एसडीपीओ […]

विज्ञापन

एनआर इंटरनेशनल. विज्ञान प्रदर्शनी में नौनिहालों ने दिखायी प्रतिभा, बोले एसडीपीओ

विज्ञान प्रदर्शनियां या सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में निहित रचनाशीलता के लिए वाजिब माहौल प्रदान करते हैं. नवाचारी प्रतिभा को निखारने में ऐसे आयोजनों की भूमिका अहम है. एनआर इंटरनेशनल स्कूल, राजधनवार में शनिवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में नौनिहालों के प्रदर्श के बीच एसडीपीओ ने भविष्य के वैज्ञानिक की संभावना देखी.
राजधनवार : एनआर इंटरनेशनल स्कूल, राजधनवार में शनिवार को स्कूली छात्र-छात्राओं ने विज्ञान तथा पर्यावरण को लेकर एक प्रदर्शनी आयोजित की. कार्यक्रम का उद्घाटन खोरीमहुआ एसडीपीओ अनिल शंकर ने किया. नौनिहालों ने एसडीपीओ को अपने मॉडलों से संबंधित जरूरी जानकारी दी. एसडीपीओ ने बच्चों के वैज्ञानिक सोच की काफी प्रशंसा की. कहा : ऐसे ही बच्चे देश तथा विश्व के संस्थानों में वैज्ञानिक शोध तथा नया इजाद करते हैं.
बच्चों के भविष्य के साथ शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण उद्देश्य : नवीन : स्कूल निदेशक नवीन कुमार ने कहा कि वैज्ञानिक तौर पर शिक्षा देकर छात्र-छात्राओं को हम इस काबिल बनाना चाहते हैं कि वे इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक बनकर देश को शक्तिशाली बनाने में अपना योगदान दे सकें. हमारा स्कूल विद्यार्थियों के अंक को नहीं, बल्कि उनके सोच को महत्व देता है. क्या करने से क्या हो सकता है और क्या अच्छा हो सकता है, हमारा प्रयास ऐसे सोच को विकसित करना होता है. हवा, पानी, कचरा आदि के सदुपयोग से ऊर्जा हासिल की जा सकती है और प्रदूषण को रोकना संभव है. बच्चों ने प्रदर्शनी के जरिये हमारे फोकस को ही दर्शाने का प्रयास किया.
कार्यक्रम का उद्घाटन करते एसडीपीओ अनिल शंकर.
कार्यक्रम के आयोजन में इनकी रही सराहनीय भूमिका
प्रदर्शनी के आयोजन में स्कूल के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार, प्राचार्य कपिल कुमार, शिक्षक पीएन अग्रवाल, मुन्ना सिंह, राहुल कुमार, अरूण कुमार, मिस ऐनी, रिया, राजकुमार, सुबोध, सुमित आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी.
विज्ञान प्रदर्शनी देख अचंभित थे अतिथि
अमरजीत ग्रुप द्वारा प्रदर्शित स्मार्ट सिटी, अगल-बगल समुद्र में तैरते जलयान, खुलते-लगते पूल देख अतिथि ग्रुप के बच्चों की सोच की दाद देते नहीं थक रहे थे. श्वेता ग्रुप का हैंगिग गार्डेन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता नजर आ रहा था. सुमित ग्रुप का इसरो में लगाये गये सेटेलाइट, सुनील ग्रुप का स्टीम जेनरेटर, रोज ग्रुप का वाइंड मिल, भीम ग्रुप का औद्योगिक नगर, इंडियन ग्रुप का ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम, सुपर ग्रुप का रेन वाटर हार्वेस्टिंग, कुणाल ग्रुप का फिल्ट्रेशन मेथड, संध्या ग्रुप का स्मार्ट सिटी, सरस्वती ग्रुप का वन्य जीवन तथा पर्यावरण पर आधारित प्रदर्शनी तथा गुरुनानक ग्रुप के सोलर पावर प्लांट सहित नन्हे-मुन्नों के कई स्टॉल भी अतिथियों और अभिभावकों को आकर्षित कर रहे थे. दर्शक बच्चों के सोच की तारीफ करते नहीं थक रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola