आउटसोर्सिंग के जिम्मे होगी शहरी जलापूर्ति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2016 5:57 AM
विज्ञापन
नगर परिषद. बोर्ड की बैठक में कई मुद्दों पर निर्णय गिरिडीह : नगर परिषद बोर्ड की बैठक शनिवार को नप सभागार में हुई. अध्यक्षता नप अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने की. बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के अलावे कई मुद्दों पर चर्चा की गयी, साथ ही कई अहम निर्णय लिये गये. शहरी जलापूर्ति योजना को […]
विज्ञापन
नगर परिषद. बोर्ड की बैठक में कई मुद्दों पर निर्णय
गिरिडीह : नगर परिषद बोर्ड की बैठक शनिवार को नप सभागार में हुई. अध्यक्षता नप अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने की. बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के अलावे कई मुद्दों पर चर्चा की गयी, साथ ही कई अहम निर्णय लिये गये. शहरी जलापूर्ति योजना को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करने के लिए इसे आउटसोर्सिंग के जिम्मे करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावे नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से नगर परिषद क्षेत्र में अवस्थित घर-घर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से प्रत्येक दिन अपशिष्ट संग्रहण के लिए मासिक सेवा शुल्क निर्धारण की घटनोत्तर स्वीकृति पर विचार किया गया.
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निकायों में प्रचार-प्रसार हेतु तीन आकार के होर्डिंग लगाने की घटनोत्तर स्वीकृति पर विचार हुआ. मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए लुना माउंटेड फोगिंग मशीन क्रय पर विचार विमर्श हुआ. मीट दुकान के लाइसेंस को नवीकरण कराने हेतु प्राप्त आवेदन पर तथा नगर परिषद में अधिवक्ता के चयन हेतु संतोष कुमार मिश्रा के आवेदन पर विचार किया गया.
बैठक में मौजूद वार्ड पार्षदों ने पेयजल समस्या, स्वच्छता, शौचालय निर्माण, नक्शा निष्पादन समेत कई मुद्दों को को उठाया. साथ ही नागरिक सुविधा पर विशेष बल दिया. इस संबंध में नप अध्यक्ष दिनेश प्र्रसाद यादव ने बताया कि शहरी पेयजलापूर्ति योजना के लिए जनवरी माह में निविदा निकाली जायेगी. नप के पास टेक्निकल हैंड व समुचित व्यवस्था का अभाव है. इस वजह से अक्सर पेयजल की समस्या उत्पन्न होती रहती है. योजना को तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए आउटसोर्सिंग करने पर विचार हुआ है. बताया कि तीन ट्रैक्टर व डस्ट बीन के अलावा 5 लूना माउंटेड फौंगिग मशीन क्रय का निर्णय लिया गया है. गिरिडीह स्टेशन के पास जमे पानी को हटवाने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया है. शहरी क्षेत्र में 75 मूत्रालय बनाने का निर्णय लिया गया है.
नक्शा का निष्पादन द्रूत गति से करने पर बल दिया गया है. शौचालय निर्माण के लिए जिन लोगों ने एक किस्त प्राप्त कर लिया है और शौचालय नहीं बनाया है, उसे पुनः नोटिस देने का निर्णय हुआ. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों को जल्द से जल्द चेक निर्गत करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया है. इसके लिए कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्र को भी विशेष कदम उठाने को कहा गया है. बैठक के दौरान कई सदस्यों ने कहा कि नोटबंदी के क्रम में एनएच पर वाहनों से टोल टैक्स वसूली पर सरकार ने रोक लगायी थी. लेकिन शहरी क्षे़त्र में वाहनों से टोल टैक्स लिया गया.
श्री यादव ने कार्यपालक पदाधिकारी से सरकार के निर्देश का अध्ययन करते हुए इस मामले में कदम उठाने को कहा. बैठक में उपाध्यक्ष राकेश मोदी, कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्र, वार्ड पार्षद बाबुल प्रसाद गुप्ता, चंद्रदेव यादव, अमित बरदियार, तरूण मुखर्जी, नौशाद आलम पप्पू, शकील अख्तर, सैफ अली गुडडू, संगीता देवी, सीमा देवी, नीलम झा, गंगा देवी, मंजू देवी, मुकेश साहु, फिरदोश प्रवीण, मो. असदउल्लाह, साहिदा खातून, रानी देवी, माया देवी, मधु देवी, शिवम श्रीवास्तव, बिजेंद्र यादव, पूनम वर्णवाल, सुमित कुमार, रीता चैरसिया, सहायक अभियंता प्रमोद कुमार, नगर प्रबंधक प्रशांत भारतीय, प्रमेय मंदिलवार, रामकुमार सिन्हा समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










