साइबर अपराधी की तलाश में गिरिडीह पहुंची राजस्थान पुलिस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2016 7:55 AM

विज्ञापन

निरसा/गिरिडीह : साइबर क्राइम मामले की जांच के लिए राजस्थान के जयपुर की अशोक नगर पुलिस बुधवार को निरसा पहुंची. मोबाइल नंबर- 7782072071 से 86 हजार रुपया की ठगी का मामला राजस्थान में दर्ज किया गया है. पुलिस 18 दिसंबर से ही निरसा पहुंची हुई है. अशोक नगर थाना के अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया […]

विज्ञापन
निरसा/गिरिडीह : साइबर क्राइम मामले की जांच के लिए राजस्थान के जयपुर की अशोक नगर पुलिस बुधवार को निरसा पहुंची. मोबाइल नंबर- 7782072071 से 86 हजार रुपया की ठगी का मामला राजस्थान में दर्ज किया गया है. पुलिस 18 दिसंबर से ही निरसा पहुंची हुई है. अशोक नगर थाना के अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि एयरटेल कंपनी के जिस सीम से फोन कर ठगी की गयी, उसका लोकेशन झारखंड का गांडेय बताया जा रहा है. पुलिस छानबीन के लिए गांडेय भी गयी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. जब सीम के लिए प्रस्तुत आइडी की जांच की गयी तो पता चला कि सीम निरसा थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी मो ताबीर के नाम पर जारी है.
सीम सिंहपुर स्थित नीलकंठ हैलो प्वांइट मोबाइल दुकान से जारी किया गया है. राजस्थान पुलिस निरसा पुलिस को लेकर जब सिंहपुर गांव पहुंची तो ताबीर के पिता मो गफ्फार मिले. पूछताछ में पता चला कि ताबीर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में किसी निजी कंपनी में कार्यरत है. पुलिस की सूचना पर ताबीर भी निरसा पहुंचा. प्रथम दृष्टया पुलिस ने पाया कि ताबीर का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है. श्री सिंह का कहना है कि आखिर दुकानदार ने सीम किसके हाथ बेचा है, यह जानना जरूरी है. अगर ताबीर का प्रमाण पत्र का उपयोग किसी दूसरे के द्वारा किया जा रहा है, तो प्रमाण पत्र कैसे गलत व्यक्ति के हाथ लगा. इस बारे में भी जानकारी ली जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola