चोरी की बाइक के साथ दो लोग गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2016 7:54 AM

विज्ञापन

बोकारो सेक्टर चार के रहने वाले किसी व्यक्ति की है बाइक गिरिडीह : नगर थाना पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के धरियाडीह स्थित हीरो शो रूम में चोरी की बाइक के साथ पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया. डीएसपी विजय आशिष कुजूर ने बताया कि बुधवार को नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र राम को यह सूचना […]

विज्ञापन
बोकारो सेक्टर चार के रहने वाले किसी व्यक्ति की है बाइक
गिरिडीह : नगर थाना पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के धरियाडीह स्थित हीरो शो रूम में चोरी की बाइक के साथ पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया. डीएसपी विजय आशिष कुजूर ने बताया कि बुधवार को नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र राम को यह सूचना मिली की चोरी की हीरो प्रो बाइक एक व्यक्ति सर्विसिंग कराने के लिये आया हुआ है. इसी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मधुपुर थाना क्षेत्र के भौराटुंडा के रहने वाले रिजवान नामक आरोपी को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने रिजवान से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. बताया कि उसने बाइक मधुपुर थाना क्षेत्र के टिटियाबांध के रहने वाले निती यादव से खरीदी है. इसके बाद पुलिस ने निति यादव को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब बाइक के इंजन और नंबर प्लेट की जांच की तो दोनों ही फरजी निकला. जांच के दौरान पता चला कि बाइक बोकारो के सेक्टर चार के रहने वाले किसी व्यक्ति की है.
राज्यस्तर के बाइक चोर गिरोह के सदस्य हो सकते हैं दोनों आरोपी : डीएसपी ने बताया कि रिजवान व निति दोनों राज्यस्तर के बाइक चोर गिरोह के सदस्य हो सकते है. दोनों से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले है. कहा कि जिस तरह से दोनों बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं इससे यह अंदेशा हो रहा है कि आरोपी किसी बड़े बाइक चोर गिरोह के सदस्य हो सकते है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola